महिलाओं से संबंधित अपराधों के निस्तारण व समस्याओं के समाधान के ढांंचागत सरलीकरण पर चर्चा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह द्वारा आज पुलिस मुख्यालय गोमतीनगर विस्तार लखनऊ में महिला सम्मान प्रकोष्ठ एवं 1090, यूपी काॅप एवं क्राइम आदि में दर्ज की जा रही महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों के निस्तारण हेतु सिंगल विन्डो सिस्टम पर चर्चा कर उनका त्वरित गति से निस्तारण करने हेतु ढांंचागत सुधार एवं मानवीय संसाधन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।


महिला सम्बन्धी अपराधों में पीड़िताओं को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान कराये जाने सहित अन्य बिन्दुओं पर निर्देश दिये गये।  

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक भर्ती बोर्ड, अपर पुलिस महानिदेशक 1090/महिला सम्मान प्रकोष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक पीएचक्यू, अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन, अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवायें/यूपी 112, पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था, पुलिस अधीक्षक अपराध, उप्र सहित अन्य पुलिस अधिकारीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।