स्वतंत्र देव व सुनील बंसल ने गुरू नानक जी के 550वें प्रकाश पर्व व कार्तिक पूर्णिमा पर बधाई दी
- स्वतंत्र देव व सुनील बंसल ने गुरू नानक जी के 550वें प्रकाश पर्व व कार्तिक पूर्णिमा पर बधाई दी

लखनऊ, 11 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने गुरू नानक जी के 550वें प्रकाश पर्व व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि गुरू नानक देव जी का सत्य, प्रेम, त्याग का संदेश, संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रकाश स्तम्भ की तरह है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गुरू नानक देव को नमन करते हुए कहा कि उनके विचारों को हमें अपने जीवन में ग्रहण करना करना चाहिए जिससे सम्पूर्ण विश्व का कल्याण हो सके।
श्री सिंह ने कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन गंगा स्नान व दान करने के लिए भी जाना जाता है। यह दिन सम्पूर्ण मानव जाति को प्रकृति से सीधे जुड़ने के लिए प्रेरित करता है।