सहारनपुर में अप्रोच रोड निर्माण को 40 करोड़ ₹ मंजूर
- सहारनपुर में सिविल इन्क्लेव एवं अप्रोच रोड के निर्माण हेतु 40 करोड़ ₹ मंजूर

 

लखनऊ, 5 नवम्बर। उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में आरसीए में चयनित जनपद सहारनपुर स्थित सरसावां एयरबेस पर सिविल इन्क्लेव एवं अप्रोच रोड के निर्माण हेतु चिन्हित कुल 64.3808 एकड़ भूमि क्रय किये जाने हेतु लगभग 40 करोड़ ₹ मंजूर किये हैं।

इस सम्बन्ध में नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिये गये हैं। मंजूर की गयी धनराशि का व्यय वित्तीय हस्तपुस्तिका के सुसंगत प्राविधानों, समय-समय पर शासन द्वारा निर्गत शासनादेशों के अनुरूप किया  जायेगा।