पाँच करोड़ ₹ में बनेगा बलिया का चितबड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
- चितबड़ागांव बलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हेतु पुनर्रीिक्षत लागत 557.54 लाख ₹ मंजूर

 

लखनऊ, 4 नवम्बर। जनपद बलिया में चितबड़ागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण का कार्य पूर्ण किये जाने हेतु पूनरीक्षित लागत 557.54 लाख ₹ की शासन द्वारा वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। पुनरीक्षित लागत का मूल्यांकन पीडीएफ द्वारा किया गया है।

यह जानकारी देते हुए सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने अवगत कराया है कि इस कार्य के लिए पहले उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लि. को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए 509.58 लाख ₹ की मूल स्वीकृति की गयी थी प्रथम किश्त के रूप में 246.16 लाख ₹ की वित्तीय स्वीकृति निर्गत की गयी थी। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस कार्य की कोई लागत वृद्धि अनुमन्य नहीं होगी।