कांग्रेस ने किसानों की ज्वलन्त समस्याओं पर विचार-विमर्श किया

लखनऊ, 15 नवम्बर। किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश की एक आवश्यक बैठक आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं फ्रन्टल संगठन प्रभारी ललितेशपति त्रिपाठी पूर्व विधायक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्याम पाण्डेय मौजूद रहे।
बैठक में किसान कांग्रेस द्वारा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं किसानों की ज्वलन्त समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा वर्तमान केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर चिन्ता व्यक्त की गयी।
किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम पाण्डेय ने बताया कि किसानों की समस्याओं के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने हेतु निर्णय लिया गया। उन्होने कहा कि किसान कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांव-गांव किसान चैपाल लगायेंगे।
बैठक में प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं फ्रन्टल प्रभारी ललितेशपति त्रिपाठी पूर्व विधायक ने उप्र सरकार की किसानों के प्रति उदासीनता पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि फर्जी आंकड़ों के जरिये सरकार झूठ बोल रही है किसानों की फसल का क्रय केन्द्रों पर उचित खरीददारी न होने से वे निजी साहूकारों और बिचैलियों को औने-पौने दामों में अपनी उपज को बेंचने को मजबूर हैं।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं फ्रन्टल संगठन प्रभारी मनोज यादव ने चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों का हजारों करोड़ ₹ का भुगतान होने में देरी पर दुःख व्यक्त किया।
बैठक में प्रमुख रूप से किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर रमाशंकर द्विवेदी, राम सुधार मिश्र, ओपी यादव, जोन अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, योेगेश तलान, यतेन्द्र कसाना, धर्मेन्द्र चैधरी, उदयवीर सिंह आदि किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।