सरयू नहर पर 06 अरब खर्च करेगी योगी सरकार

-सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के कार्यों के लिए 06 अरब रूपये की धनराशि स्वीकृत


खनऊ, 16 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के लिए प्राविधानित धनराशि 1385.2475 करोड़ रूपये में से 06 अरब रूपये की धनराशि परियोजना के कार्यों पर व्यय किये जाने के लिए प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के निवर्तन पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की है।
इस सम्बंध में आवश्यक शासनादेश प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन टी. वेंकटेश के हवाले से जारी कर दिया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि परियोजना से संबंधित निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरे कराए जाएं। इसके साथ ही अवमुक्त की गई धनराशि के व्यय के मामले में भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।