सरकार की नीतियों से किसान परेशान : लोकदल

- सरकार की नीतियों से किसान परेशान : लोकदल


लखनऊ, 16 अक्टूबर। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा भाजपा सरकार किसान विरोधी है। भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीति के चलते खाद, बीज, कीटनाशक दवा, डीजल-पेट्रोल के दाम बेतहाशा बढ़ गए है जिसके चलते किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। किसानों की समस्या का हल ना निकाल पाना, फसलों का सही मूल्य न देना, किसानों की समस्या और न्यूनतम समर्थन मूल्य को दुगुना करने के वादे, गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान नहीं हो रहा है। यही नहीं किसान हित में आई स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों से भी सरकार लागू नहीं की। उन्होंने कहा कि सरकार ने जल्द स्वामीनाथन रिपोर्ट की सिफारिश लागू न की तो किसान सडक़ से संसद पर उतर कर आंदोलन करेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को जायज मांगों को माने। महंगाई पर रोक लगाए बढ़ती हुई बिजली की दरों को वापस लें अन्यथा किसान सडक़ पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। उन्होंने कहा किसान आवारा पशुओं व जंगली जानवरों से हो रही फसलों की बर्बादी से परेशान होने के साथ ही प्राकृतिक आपदा से पीडि़त है। आवारा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं किसान की हालत बद से बदतर है। श्री सिंह ने प्रदेश सरकार से प्रति बीघा 35000 के हिसाब से मुआवजा की मांग भी की है
जिसके लिए सरकार को किसान हित के लिए आवश्यक कदम उठाना चाहिए।