कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू ने बधाई दी

- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू ने बधाई दी


लखनऊ, 24 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शुभकामना संदेश में कहा है कि प्रकाश पर्व दीपावली समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में नई उमंग लेकर आये। हम सभी को इस दीप पर्व को पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए समाज में व्याप्त तमाम बुराइयों को मिटाने का संकल्प लेना चाहिए।