बदायूँ सिंचाई परियोजना मार्च 2020 में पूरी होगी
 

- बदायूँ सिंचाई परियोजना मार्च 2020 पूरी होगी

 

- बरेली व बदायूँ के दो तहसीलों के किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

 

लखनऊ, 19 अक्टूबर। जलशक्ति विभाग के अंतर्गत बदायूँ सिंचाई परियोजना से जनपद बरेली व बदायूँ के असिंचित क्षेत्रों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। इस परियोजना से जनपद बरेली की सदर एवं आंवला तहसील में 7606 हे. तथा बदायूँ की तहसील दातागंज में 30747 हे. सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

यह जानकारी प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन टी. वेंकटेश ने बताया कि यह सिंचाई परियोजना नाबार्ड से स्वीकृत है तथा इसकी लागत 630.40 करोड़ ₹ है। इस परियोजना को 2020 में पूरा किया जाना है। परियोजना पुनरीक्षण की प्रक्रिया में चालू वित्तीय वर्ष के लिए 60 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

प्रमुख सचिव ने बताया कि इसके अलावा जनपद रामपुर में नाहल बैराज एवं नहर प्रणाली के पुर्नस्थापना की पुनरीक्षित परियोजना लागत 36.94 करोड़ ₹ स्वीकृत है। इस परियोजना से रबी में 1532 हे. तथा खरीफ में 1768 हे. सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। 

प्रमुख सचिव ने बताया कि उप्र सरकार सिंचाई परियोजनाओं को तेजी से पूरा कर उप्र को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। इसी दिशा में परियोजनाओं के अवशेष कार्यों को यथाशीघ्र पूरा कराकर किसानों का उत्पादन बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।