हत्यारोपी न गिरफ्तार हुआ करेंगे आंदोलन : काली

हत्यारोपी न गिरफ्तार हुआ करेंगे आंदोलन : काली


लखनऊ, 21 सितम्बर। राजाजीपुरम के सी ब्लाक निवासी प्रशान्त पाण्डेय की विगत 18 सितम्बर को अगवाकर क्लासिक अपार्टमेन्ट नजरबाग, कैसरबाग में की गयी नृशंस हत्या के नामजद हत्यारोपी सैफ एवं उसके हत्यारोपी भाई को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पायी है। जबकि अब तक तीन दिन बीत चुके हैं।


उप्र कांग्रेस सेवादल के मध्य जोन के अध्यक्ष राजेश सिंह काली ने कहा कि स्थानीय पुलिस हत्यारोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। श्री काली ने हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने की मांग की है। यह जानकारी देते हुए उप्र कांग्रेस सेवादल के मध्य जोन के अध्यक्ष राजेश सिंह 'काली' ने कहा कि पुलिस की लापरवाही के चलते ही यह हत्या की घटना घटित हुई है। इस दुःखद घटना को पुलिस की सक्रियता से टाली जा सकती थी। क्योंकि पुलिस को सूचना देने के डेढ़ घंटे तक पुलिस चालक की कमी का रोना रोती रही और प्रशान्त पाण्डेय की हत्या हो गयी।
श्री काली ने कहा कि जबसे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आयी है तब से राजधानी में हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं बेतहाशा बढ़ रही हैं। पुलिस और प्रशासन पंगु हो गया है। आम जनता भय के साये में जीने के लिए मजबूर है। श्री काली ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशान्त पाण्डेय के हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो कांग्रेस सेवादल लोकतांत्रिक तरीके से आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगी।