100 करोड़ ₹ मिला परिवार कल्याण को
- परिवार कल्याण योजना हेतु स्टेट हेल्थ सोसोइटी को अवशेष  राज्यांश 10637.98 लाख ₹ स्वीकृत

 

लखनऊ, 18 सितम्बर। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन के अंतर्गत परिवार कल्याण की योजना के लिए कुल केन्द्रांश 33946.22 लाख ₹ के सापेक्ष आंकलित अवशेष राज्यांश 10637.98 लाख ₹ (एक अरब छः करोड़ सैंतीस लाख अट्ठानवे हजार ₹) को प्रदेश की स्टेट हेल्थ सोसाइटी के खाते में जमा करने की शासन द्वारा मंजूरी दे गई है। अवमुक्त धनराशि को एकमुश्त आहरित नहीं किया जा सकेगा तथा इस धनराशि का उपयोग भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार योजना के प्रयोजन पर ही किया जा सकेगा। 

इस सम्बन्ध में चिकित्सा अनुभाग-9 उ0प्र0 शासन द्वारा दिनांक 15 सितम्बर को आदेश निर्गत किया गया है।