विधायक निधि में जी.एस.टी. 40 लाख अनुमन्य
- विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि (विधायक निधि) के तहत प्रत्येक सदस्य को वार्षिक 02 करोड़ रूपये विकास कार्यों एवं 40 लाख रूपये जी0एस0टी0 हेतु अनुमन्य

 

लखनऊ, 5 अगस्त। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सदस्यों को विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि (विधायक निधि) के अन्तर्गत सड़क, पुल, पुलिया, पेयजल कार्यक्रम, प्रकाश व्यवस्था, शिक्षण संस्थाओं में कक्ष निर्माण, पुस्तकालय, सरकारी अस्पतालों के लिए एक्स-रे मशीन, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड वाहन एवं अन्य उपकरण क्रय किये जाने आदि जैसे कार्यों की स्वीकृति दी गयी है। 

प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अनुराग श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विधान मण्डल के सदस्यों के क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए साल भर के लिए 2.40 करोड़ रूपये की धनराशि उपलब्ध करायी जा रही है। इस धनराशि में से विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रूपये प्रति सदस्य तथा जी0एस0टी0 के भुगतान हेतु 0.40 करोड़ रूपये धनराशि शामिल है।