पीडब्ल्यूडी 20 लाख पौधे लगायेगा

- लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जायेगा 20 लाख पौधों का रोपण
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वृक्षारोपण महाकुम्भ अभियान के अन्तर्गत 22 करोड़ पौधों को रोपण का लक्ष्य निर्धारित है। 09 अगस्त को होने वाले इस वृक्षारोपण अभियान में लोक निर्माण विभाग भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है।
लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियन्ता-1 संजय कुमार गोयल ने बताया कि 09 अगस्त को विभाग के लिए 20 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित है। इस लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए उ0प्र0 के लोक निर्माण विभाग के सभी/जिलों/खण्डों को लक्ष्य का निर्धारण करते हुए निर्देशानुसार वृक्षारोपण के कार्य को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है और इस हेतु तैयारियां भी पूरी कर ली गयी हैं। उन्होंने वृक्षारोपण के महत्व व उसकी महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस हेतु विभाग के सभी लोगों तथा आम लोगों में जनजागरूकता पैदा करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया है।