नेपाल सीमा पर पुलिस ने बढ़ाई चेकिंग
नेपाल सीमा पर पुलिस ने बढ़ाई चेकिंग

लखनऊ, 15 अगस्त। पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 ओपी सिंह द्वारा इण्डो-नेपाल बार्डर पर प्रभावी व्यवस्था एवं सतर्क दृष्टि के सम्बन्ध में निर्देश दिया गया।

डीजीपी ओ0पी0 सिंह ने कहा कि नेपाल सीमा पर अत्यधिक सतर्कता, प्रभावी चेकिंग की व्यवस्था की जाये, जिससे राष्ट्रविरोधी तत्वों के सम्भावित प्रवेश पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। साथ ही नेपाल सीमा पर लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरे सही हालत में हैं अथवा नही ? स्थानीय संसाधनों के माध्यम से भी बेहतर सर्विलांस रखा जाये। भारत की नई मुद्रा को जाली (नकली) रूप में तैयार कर नेपाल के रास्ते परिवहन की सम्भावना पर प्रभावी सतर्कता अपेक्षित है। 

राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे के रूप में किसी तरह की सामग्री के आने की संभावना के दृष्टिगत प्रभावी चेकिंग कराने को कहा। इस सम्बन्ध में एस0एस0बी0 से समन्वय स्थापित कर बेहतर कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये जाने की भी बात कही। इसके अलावा कहा कि सीमा पर ऐसे लोग जिनकी आय व सम्पत्ति में अचानक बढ़ोत्तरी हुई है। उनके सम्बन्ध में जानकारी की जाये संदिग्ध गतिविधियों के होने पर निरन्तर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।