अयोध्या में सावन झूला उत्सव शुरू
- अयोध्या में सावन झूला उत्सव का आयोजन 13 व 14 अगस्त को

 

लखनऊ, 13 अगस्त। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा जनपद अयोध्या में 13 एवं 14 अगस्त को सायं 5ः30 बजे सावन झूला उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

यह जानकारी यहां निदेशक, संस्कृति ने दी। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को सायं 5ः30 बजे तुलसी स्मारक भवन, अयोध्या में भक्ति संगीत, लोक गायन, लोक नृत्य एवं कजरी गायन का प्रस्तुतीकरण कलाकारों द्वारा किया जायेगा।

इसी श्रृंखला में 14 अगस्त को सायं 05ः30 बजे अन्तर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय अयोध्या में लोक गायन/भजन, लोक गीत एवं नृत्य का प्रस्तुतीकरण, कलाकारों एवं दलों द्वारा किया जायेगा।