संभल में मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी ने शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ने जनपद संभल  में सड़क दुर्घटना 

में आठ लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

 

हादसे में घायल लोगों के समुचित उपचार के प्रबंध करने के निर्देश

लखनऊ, 19 जून।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद संभल में एक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार के प्रबन्ध करने के निर्देश दिए हैं।