मुख्यमंत्री ने हीरालाल यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ने लोकगीत गायक पद्मश्री श्री हीरालाल यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

 

लखनऊ, 12 मई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लोकगीत गायक पद्मश्री श्री हीरालाल यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।