इफ्तार में टोपियां लगाने वाले अब मंदिरों में घंटियां बजा रहे है : महेन्द्र

-दो प्रबल विरोधी दल सपा.बसपा भ्रष्टचार से बचने के लिए एक हो गये
-बालाकोट पर हमला किया तो अखिलेश, मायावती और राहुल बेचैन हो उठे


लखनऊ, 5 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सपा-बसपा के साथ ही कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। चुनावी सभाओं में डा0 पाण्डेय ने कहा दो प्रबल विरोधी दल भ्रष्टचार से बचने के लिए एक हो गये है, जनता इन्हें करारा जबाव देगी। सपा और बसपा की सरकारें प्रदेश में लूट के अड्डो के रूप में याद की जाती है। उन्होंने कहा कि दरकी हुई राजनीतिक जमीन सहेजने के लिए रोजा इफ्तार में टोपियां बदलने वाले सपा-बसपा व कांग्रेस के लोग मंदिरों की घंटियां बजा रहे है। डा0 पाण्डेय कहा कि सेना ने बालाकोट पर हमला किया तो यहां अखिलेश, मायावती और राहुल गांधी बेचैन हो उठे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 पाण्डेय ने कहा कि जब बाटला हाउस काण्ड में पुलिस आफिसर मोहन चन्द्र शर्मा शहीद हुए तो कांग्रेस नेता शहीद के घर नहीं गये बल्कि आतंकवादी के घर पहुंच गये। मुम्बई में ताज होटल में हमला हुआ जिसमें 12 देशों के लोग मारे गये और तत्कालीन सरकार उस समय केवल पत्रों का आदान-प्रदान करती रहीं। लेकिन आज मोदी सरकार ने बदला लेने के लिए सेना के हाथ खुले छोड़ दिये है। उरी में आतंकी हमला हुआ तो जबावी कार्यवाई में सर्जिकल स्ट्राइक हुई। पुलवामा में हमला हुआ तो हमारे वीर जवानों की त्रियोदशी से पहले ही आतंकवादियों से बदला लिया गया।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस 60 वर्षों तक गरीबी हटाओं का नारा देती रही। लेकिन गरीब और गरीब होता चला गया और नेहरू-गांधी परिवार और अमीर होता चला गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विकास के सिम्बल के रूप में जाने जाते हैए जो गरीबो की आर्थिक उन्नति के साथ सामाजिक उत्थान के काम में भी लगे है। भाजपा अपने दो मजबूत स्तभों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की विकासकारी नीतियों के दम पर भारत का निरंतर विकास कर रही है।