आकाशवाणी व दूरदर्शन पर राजनीतिक प्रसारण लाटरी आज
राजनीतिक दलों का आकाशवाणी व दूरदर्शन पर चुनाव प्रसारण लाटरी आज

 

लखनऊ, 2 अप्रैल (संवाददाता)। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर चुनाव प्रसारण से सम्बन्धित समय निर्धारित करने हेतु कल 3 अप्रैल को अपरान्ह् 3ः30 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में लाटरी हेतु बैठक का आयोजन किया गया है।

यह जानकारी संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी मंगलवार को डा0 अलका वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं मंत्री को सूचित कर दिया गया है कि वे चुनाव प्रसारण हेतु समय का निर्धारण के लिए लाटरी निकाले जाने के समय उपस्थित रहें। उन्होंने बताया कि इस बैठक की वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी।