प्रियंका व ज्योतिरादित्य के आगमन पर तैयारी बैठक आयोजित
प्रियंका वाड्रा व ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन पर तैयारी बैठक आयोजित

 

- 11 फरवरी को लखनऊ आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी

- प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश पार्टी अध्यक्ष राजबब्बर ने ली बैठक

 

 

लखनऊ, 8 फरवरी (विशाल श्रीवास्तव)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव श्रीमती प्रियंका वाड्रा एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगामी 11 फरवरी को लखनऊ आगमन पर ऐतिहासिक एवं जोरदार स्वागत करने हेतु तैयारी बैठक आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

 

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने आज जारी बताया कि बैठक में तमाम लोगों को जिम्मेदारियां दी गयीं, जिसमें एयरपेार्ट से लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तक जगह-जगह स्वागत द्वार एवं स्वागत स्थल निर्धारित किये गये।    

तैयारी बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर सांसद, विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’, विधायक सुश्री अदिति सिंह, पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी एवं डा. अम्मार रिजवी, पूर्व सांसद जफर अली नकवी, पूर्व सांसद एपी गौतम, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री रणजीत सिंह जूदेव, पूर्व एमएलसी हरीश बाजपेयी, पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चैधरी, पूर्व विधायक खारिज गौरी, पूर्व सांसद डा. आलिया जुबेरी, पूर्व एमएलसी अतहर खां, पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी, पूर्व विधायक फजले मसूद, पूर्व विधायक रामजियावन, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, पूर्व विधायक रामसागर राव, पूर्व एमएलसी रामगोपाल मिश्रा, पूर्व विधायक विनोद चौधरी, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, राष्ट्रीय संयोजक किसान कांग्रेस श्यामजी पाण्डेय, मीडिया कोआर्डिनेटर राजीव बख्शी, पूर्व कोषाध्यक्ष एसके दरबारी, महामंत्री प्रमोद सिंह, जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, शहर अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला एडवोकेट, संगठन मंत्री शिव पाण्डेय, विभाग एवं प्रकोष्ठ प्रभारी वीरेन्द्र मदान, ओपी सिंह, अध्यक्ष महिला कांग्रेस मध्य जोन श्रीमती ममता चैधरी पार्षद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।