मुख्यमंत्री ने 92 लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में 1 करोड़ 35 लाख 76 हजार रु0 की आर्थिक सहायता दी

 

लखनऊ, 6 फरवरी (सं.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 92 व्यक्तियों को 1 करोड़ 35 लाख 76 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है। 

यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद कुशीनगर की श्रीमती रजिया खातून, मिर्जापुर के रामनाथ तथा कन्नौज के सर्वेश कुमार आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।