एएसपी स्तर के 61 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण
एएसपी स्तर के 61 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण

- 11 आईपीएस और 50 पीपीएस स्तर के पुलिस अधिकारियों को मिला नया दायित्व

 

लखनऊ, टी.टी. न्यूज। प्रदेश शासन ने शुक्रवार को देर रात 61 पुलिस अधिकारियों को व्यापक स्तर पर स्थानांतरित करते हुए उन्हें नयी तैनाती दी है। इनमें अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के 11 आई.पी.एस. और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के ही 50 पी.पी.एस. अधिकारी प्रमुख हैं।

शासन द्वारा जिन 11 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है उनमें सुश्री अपर्णा गुप्ता को एएसपी मुरादाबाद से मथुरा, अविनाश पांडे को कानपुर नगर से मेरठ ग्रामीण, नीरज कुमार जादौन को अलीगढ़ से गाजियाबाद ग्रामीण, रवि कुमार को गाजियाबाद से आगरा पश्चिमी, अभिषेक को आगरा से अलीगढ़ सिटी, सुकीर्ति माधव को प्रयागराज से लखनऊ उत्तरी, सतपाल को मेरठ से मुजफ्फरनगर, अमित कुमार द्वितीय को एएसपी लखनऊ से लखनऊ में ही एएसपी ट्रांस गोमती, प्रमोद कुमार द्वितीय को बुलंदशहर से आगरा पूर्वी, अशोक कुमार मीणा को बरेली से पुलिस हेड क्वार्टर प्रयाग राज और कुमार सिंह को एएसपी लखनऊ उत्तरी से साइबर क्राइम का एएसपी बनाया गया है।

इसके अलावा 50 पी.पी.एस. अधिकारियों में अखिलेश नारायण सिंह को एएसपी आगरा पश्चिम से स्थानांतरित कर एसपी सिटी मेरठ, हरेंद्र कुमार को एएसपी ट्रांस गोमती लखनऊ से एएसपी मध्यांचल विद्युत निर्माण निगम लिमिटेड लखनऊ, राजेश कुमार सोनकर को एएसपी क्राइम मथुरा से एएसपी क्राइम आगरा, रविशंकर निगम को एएसपी यातायात लखनऊ से एएसपी सतर्कता अधिष्ठान उत्तर प्रदेश लखनऊ, सुरेश चंद्र रावत को एएसपी यातायात वाराणसी से एएसपी पूर्वी लखनऊ, रमेश चंद गुप्ता को एएसपी क्राइम आगरा से एएसपी स्टाफ अफसर मेरठ जोन एडीजी, दिनेश कुमार सिंह को एएसपी क्राइम लखनऊ से एएसपी लखनऊ, कुमार रणविजय सिंह को एएसपी सिटी मेरठ से एएसपी हापुड़, अवधेश सिंह एएसपी नक्सल सोनभद्र से एएसपी जालौन, सत्यम को एएसपी आगरा से सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ, माया राम वर्मा को 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ उप सेनानायक से एएसपी सिद्धार्थ नगर, वंशराज सिंह यादव को एएसपी महोबा से उप सेनानायक 12 वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर, वीरेंद्र कुमार को एएसपी लखनऊ से महोबा, असीम चौधरी को उप सेनानायक 37वीं पीएसी कानपुर नगर से सेक्टर ऑफिसर सीबीसीआईडी आगरा, सुरेंद्र नाथ तिवारी को एएसपी जालौन से एएसपी एटीएस लखनऊ, जयप्रकाश सिंह को एएसपी एटीएस लखनऊ से एएसपी डीजीपी मुख्यालय, विवेक त्रिपाठी को एएसपी पीआरओ डीजीपी मुख्यालय से एएसपी विशेष जांच उत्तर प्रदेश लखनऊ, कमलेश दीक्षित को एएसपी सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय लखनऊ से एएसपी औरैया, राजेश कुमार को एएसपी ग्रामीण मेरठ से एएसपी ग्रामीण फिरोजाबाद, ओमवीर सिंह को एएसपी सिटी मुजफ्फरनगर से एएसपी सेंट्रल रिजर्व सीतापुर, अजय प्रताप सिंह को एएसपी शामली से उप सेनानायक 30 वीं वाहिनी पीएसी गोंडा, प्रबल प्रताप सिंह को एएसपी सिटी सहारनपुर से एएसपी सिटी फिरोजाबाद संजय कुमार को एएसपी ग्रामीण अयोध्या जी से उप सेनानायक दो वाहिनी पीएसी सीतापुर, बल रामाचारी दुबे को एएसपी अमेठी से उप सेनानायक वाहिनी पीएसी गौतम बुध नगर, हर गोविंद को एएसपी कुशीनगर से 11 वाहिनी पीएसी सीतापुर, राजेश कुमार सिंह एएसपी सिटी फिरोजाबाद से एएसपी सिटी मथुरा, नित्यानंद राय को एएसपी पूर्वी आगरा से एएसपी यूपी-100 लखनऊ, श्रवण कुमार सिंह को एएसपी सिटी मथुरा से एएसपी यातायात वाराणसी, आशुतोष द्विवेदी को एएसपी सिटी अलीगढ़ से एएसपी प्रोटोकोल प्रयागराज, केशव चंद्र गोस्वामी को एएसपी कन्नौज से उप सेनानायक 43 बी वाहिनी पीएसी गाजियाबाद, राम मोहन सिंह को एएसपी हापुर से एएसपी पश्चिमी विद्युत विकास निगम लिमिटेड मेरठ, दयाराम को एएसपी सेंट्रल रिजर्व सीतापुर से एएसपी अमेठी, राजेश कुमार श्रीवास्तव एएसपी पुलिस मुख्यालय प्रयागराज से एएसपी शामली, दिनेश कुमार को एएसपी फतेहपुर से एएसपी कन्नौज, देवेंद्र भूषण को एएसपी पीटीसी मुरादाबाद से एएसपी सिटी सहारनपुर, मार्तंड प्रकाश सिंह को एएसपी ग्रामीण वाराणसी से एएसपी यातायात लखनऊ, अरविंद कुमार मौर्य को एएसपी ग्रामीण गाजियाबाद से उप सेनानायक 35 वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, महेंद्र कुमार को एएसपी ग्रामीण फिरोजाबाद से एएसपी गोंडा, हृदेश कुमार को एएसपी गोंडा से एएसपी सीबीसीआईडी लखनऊ, शैलेंद्र कुमार सिंह को एएसपी बलरामपुर से एएसपी ग्रामीण अयोध्या जी, श्रीमती मोनिका चड्ढा को एएसपी कुंभ मेला प्रयागराज से उप सेनानायक वाहिनी पीएसी प्रयागराज नीरज कुमार पांडे को एएसपी कुंभ मेला प्रयाग राज से एएसपी एटीएस लखनऊ, राकेश कुमार सिंह एएसपी प्रयाग राज प्रोटोकॉल से उप सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी, अष्टभुजा प्रसाद सिंह को एएसपी पूर्वी लखनऊ से एएसपी क्राइम लखनऊ, आनंद कुमार को एएसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ से एएसपी पीटीएस जालौन, पूर्णेन्दु सिंह को एएसपी सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ से एएसपी ग्रामीण, आरएस गौतम एएसपी यूपी-100 लखनऊ से एएसपी उत्तरी बाराबंकी, दिगम्बर कुशवाहा को एएसपी उत्तरी बाराबंकी से एएसपी यूपी-100 लखनऊ और आशुतोष को एएसपी एमसीआर कानपुर नगर से बलरामपुर में एएसपी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।