सामान्य वर्ग आरक्षण लागू करने का जदयू ने स्वागत किया

सामान्य वर्ग आरक्षण लागू करने का जदयू ने स्वागत किया



लखनऊ, 29 जनवरी (धनंजय सिंह)। जनता दल यूनाइटेड ने संसदीय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठकें शुरू कर दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के जरिए जिला और मंडल स्तरीय बैठकें किये जाने को प्रदेश मुख्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है।


पार्टी प्रदेश अध्यक्ष आरपी चौधरी ने यह जानकारी दी। साथ ही उन्होंने जदयू की तरफ से सामान्य वर्ग के आरक्षण को उत्तर प्रदेश में लागू करने का स्वागत किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी।



श्री चौधरी ने कहा है कि पिछड़े समाज को उनकी आबादी के हिसाब से भी 54 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाना चाहिए, तभी इस समाज को न्याय मिलेगा और तभी इस समाज में व्याप्त रोष को कम किया जा सकता है।


मुख्यमंत्री द्वारा बुजुर्ग साधुओं को पेन्शन देने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग किसानों को भी पेन्शन देना चाहिए क्योंकि इस समय किसानों की हालत सबसे दयनीय है।