सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर योगदान करने वाली महिलाओं का किया सम्मान

सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर योगदान करने वाली महिलाओं का किया सम्मान


लखनऊ, 21 जनवरी (टी.टी. न्यूज)। देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली समाज की महिलाओं के सशक्तीकरण, आत्मनिर्भर बनाने, उनकी समस्याओं को लेकर आवाज उठाने के लिए समर्पित स्वयंसेवी संस्था सर्वसमाज महिला कल्याण समिति द्वारा सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर किये जा रहे योगदान को देखते हुए अखिल भारतीय ब्रह्म समाज द्वारा गीतापल्ली तिराहा, तारकेश्वर मंदिर के सामने आयोजित सम्मान समारोह में समिति की अध्यक्ष श्रीमती शैलजा त्रिपाठी को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


सर्वसमाज महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष ने सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह हमारे समाज की महिलाओं का सम्मान है। हमारी समिति से जुड़ी हुई महिलाएं समाज की पीड़ित महिलाओं की मदद करने में पूरी तरह जुटी हुई हैं। उन्होने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर बख्शी का तालाब में समिति द्वारा झण्डारोहण कर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होने गरीब बच्चों को गर्म कपड़े आदि बांटकर सामाजिक सरोकार के दायित्व का निर्वहन करते हुए आने वाले समय में भी समिति द्वारा सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया