प्रियंका भी कांग्रेस को नहीं बचा पाएंगी : राणा

प्रियंका भी कांग्रेस को नहीं बचा पाएंगी : राणा



  लखनऊ, 30 जनवरी सं.। उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रियंका गांधी के आने के बाद भी कांग्रेस नहीं बच पाएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी राजनीति में पूरी तरह फ्लॉप हैं। उन्होंने दावा किया कि 2019 में फिर से मोदी सरकार बनेगी।


        सुरेश राणा यहां सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा प्रबुद्ध जन सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने केंद्र आैर प्रदेश सरकार की नीतियों की जमकर तारीफ की आैर विरोधियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। उन्होंने विपक्ष को देश के विरुद्ध काम करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दल चाहे कितने भी एक हो जाए, परंतु इनमें आपसी लड़ाई जारी है। 
         राणा ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने प्रत्येक वर्ग के लिए काम किया है आैर आजादी के बाद पहली बार सबसे अधिक गन्ना मूल्य भुगतान भी योगी सरकार ने ही किया है। उन्होंने कहा कि विदेशों में भारत का सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने बढ़ाया है।