मुख्यमंत्री ने 74 व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की
मुख्यमंत्री ने 74 व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की

 

लखनऊ, 30 जनवरी (भास्कर सिंह)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 74 व्यक्तियों को 1 करोड़ 14 लाख 37 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है।

 

यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद महराजगंज की श्रीमती शारदा देवी, बलरामपुर के फिरोज अहमद तथा शामली की श्रीमती सुषमा आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।