दुनिया में भारत को मजबूत राष्ट्र के रूप में मोदीजी ने प्रस्तुत किया : योगी
दुनिया में भारत को मजबूत राष्ट्र के रूप में मोदीजी ने प्रस्तुत किया : योगी

 


 

लखनऊ, 30 जनवरी (भास्कर सिंह)। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश के अन्दर सांस्कृति राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की जो सुदृढ़ नींव प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने रखी हैं। वह न केवल भारत एक सशक्त और समृद्ध भारत के रूप प्रस्तुत करना अपितु दुनिया के सामने भारत को एक विश्वास व मजबूत राष्ट्र के रूप में भी प्रस्तुत कर रहा है।

 

आज उसी श्रृंखला को आगे बढ़ाने के लिए 2019 में एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी मोदी जी के नेतृत्व में अमित शाह जी के रणनीतिक कौशल में भाजपा प्रबन्धन की सरकार इस देश के अन्दर प्रचंड बहुमत के साथ बनें, उप्र को इस भूमिका के साथ आना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि हम सब यह जानते हैं कार्यकर्ताओं का एक कुम्भ यहाँ पर और एक कुम्भ प्रयागराज की धरती पर वर्तमान में चल रहा है। कुम्भ का आयोजन प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से हजारों वर्षों की यह परम्परा आज वैश्विक मंच पर जिस तरह से आगे बढ़ी है। हम अभिनंदन करेंगे अपने प्रधानमंत्री जी का। पहली बार यूनिस्को ने प्रयागराज के कुम्भ को देश के कुम्भों के आयोजन को मानवता के मूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दी। 70 देशों ने राष्ट्र दूतों ने अपने देशों की ध्वजा पताका को कुम्भ में गाड़ा है।

यही नहीं आज आप जान सकते हैं नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से गंगा यमूना का शुद्ध जल पर्याप्त मात्रा में आज प्रयागराज की धरती कुम्भ में प्राप्त हो रहा है, इसके लिए हमेंं प्रधानमंत्री मोदी जी का अभिनंदन करना चाहिए कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से आज नामामि गंगे परियोजना गंगा जी सनातन आस्था को व्यक्त करने का परिणाम आज आप सबके सामने है।

 

श्री योगी ने कहा कि यह क्षेत्र अयोध्या का क्षेत्र है और अयोध्या की उस विरासत को उस विराटता को एक बार पुनः प्रस्तुत करने के लिए फैजाबाद को अयोध्या के रूप में प्रस्तुत करने और अयोध्या का गौरव देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का कार्य भाजपा ही कर सकती है। यही नहीं विकास की योजना का लाभ गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं और समाज के प्रत्येक वर्गों तक बिना भेद-भाव पहुंचाने का कार्य प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विगत साढ़े चार वर्षों के दौरान जिस प्रतिबद्धता के साथ पहुंचाया गया, ले जाया गया, आज समय आ गया है जब हम पुनः अपने प्रधानमंत्री जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए अनगिनत लोकल्याणकारी योजनायों देश के बुनियादी ढ़ाचागत विकास की योजनाओं के साथ एक संवेदन सशक्त भारत को आगे बढ़ाने में मदद करें।

जिस तेजी के साथ भारत आज दुनिया के महाशक्ति के रूप में उभर रहा है, इसके लिए कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए अग्रिम मोर्चें के योद्धा के रूप में आप सभी बूथ अध्यक्ष उस भूमिका के साथ आगे आना है और इस भूमिका के लिए आप सबका आह्वान करने के लिए आपका मार्गदर्शन करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयें हैं। मैं पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष का हृदय से स्वागत अभिनंदन करता हूँ।

आप सबका आह्वान करूँगा कि आप सब 2019 के इस राष्ट्र धर्म के महायुद्ध के अपने आपको तैयार करें।

भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 में जब हम चुनाव में गए थे तब न केंद्र में हमारी सरकार थी न प्रदेश में हमारी सरकार थी ऐसे में जब प्रदेश प्रभारी के रूप में अमित शाह जी आए उनके कुशल प्रबंधन और रणनीति से भाजपा प्रदेश संगठन ने काम किया और 80 में से 73 सीट हमने जीती।

 

2017 के विधानसभा चुनाव में केंद्र में हमारी मोदी जी की लोकप्रिय सरकार थी, पर प्रदेश में नहीं थी। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर हम जनता के बीच गए और राष्ट्रीय अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में हमने 325 सीट जीती थी।

 

पिछले साढे 4 वर्ष में केंद्र सरकार ने तथा पौने दो वर्षों की प्रदेश की सरकार ने गरीब, किसान, महिला, पिछड़ों मजदूरों के लिए जो काम किए हैं वह ऐतिहासिक हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन ने भी इतिहास रचा है एक कुंभ प्रयाग में हो रहा है और एक कुंभ यहां कानपुर की धरती पर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ सम्मेलन के रूप में हो रहा है। प्रधानमंत्री जी के प्रयास से आज कुंभ को वैश्विक मान्यता मिली है और पूरा देश प्रयाग में उमड़ रहा है।

 

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमने ग्रामीण क्षेत्र में 11 लाख परिवारों को घर दिए हैं तथा अपने पौने दो वर्ष के कार्यकाल में शहरी क्षेत्र में 8 लाख 60 हजार लोगों को घर दिए हैं।

 

स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत बिना किसी भेदभाव के देश में साढ़े नौ करोड़ परिवारों को शौचालय प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ 60 लाख परिवारों को शौचालय मिला है।

सौभाग्य योजना के अंतर्गत 94 लाख परिवारों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। तीन करोड़ 55 लाख परिवारों को अंत्योदय पात्र योजना के अंतर्गत राशन कार्ड दिए गए हैं।

 

केंद्र सरकार की योजना से छह करोड़ नागरिकों को बीमा का लाभ दिला रहे हैं। जिसमें पांच लाख का बीमा कवर है। लगभग एक करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना से प्रदेश में रसोई गैस कनेक्शन दिया गया है।

 

450 वर्षों के बाद अक्षय वट के दर्शन का सौभाग्य कुंभ में मिला है, यह आस्था का सम्मान केवल भारतीय जनता पार्टी कर सकती है। साढ़े 4 वर्षों में भाजपा की केंद्र सरकार ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बढ़ाते हुए विकास और सुशासन की नींव रखी है।

इससे पूरे विश्व में भारत की मान्यता एक महाशक्ति के रूप में होती जा रही है और हम इसी आधार पर 2014 के चुनाव से भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2019 में उत्तर प्रदेश में भाजपा को सफलता दिला कर पुनः केंद्र में मोदी जी की सरकार बनाएंगे।